Create your Account
UP Accident : दो कारों की आमने-सामने टक्कर में 4 की मौत, 3 घायल
- Rohit banchhor
- 26 Jun, 2026
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
UP Accident : सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
जानकारी के अनुसार, थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में एक परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और कई लोग कारों में फंस गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रवीण (40), प्रीति (37), सुदेश (71) और शिवांश (9) को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इंदौर पहुंचीं, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और CM डॉ. मोहन यादव ने किया स्वागत
- 2. CG News : खेल-खेल में चली गई मासूम की जान, मोबाइल बैटरी ब्लास्ट से 1 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत
- 3. CG News : राशन में OTP का खेल खत्म, अब अंगूठा लगाए बिना नहीं मिलेगा चावल, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती
- 4. FIFA World Cup 2026: मेसी का जादू बरकरार, विश्व कप में पहली हैट्रिक से अर्जेंटीना की शानदार जीत, अल्जीरिया को 3-0 से हराया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

