Create your Account
Telangana student dies in London: लंदन में तेलंगाना के छात्र की संदिग्ध मौत, 14 महीने पहले पढ़ाई के लिए गए थे लंदन, शव लाने सरकार से लगाई गुहार
Telangana student dies in London: नई दिल्ली: तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के 25 वर्षीय छात्र एस. श्रीनाथ रेड्डी की लंदन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह करीब 14 महीने पहले उच्च शिक्षा के लिए लंदन गए थे। घटना के बाद परिवार ने केंद्र और राज्य सरकार से उनके शव को जल्द भारत लाने में मदद की अपील की है।
मौत की वजह अब तक साफ नहीं
श्रीनाथ के पिता मधुसूदन रेड्डी ने बताया कि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उनके बेटे की मौत किन परिस्थितियों में हुई। उन्होंने कहा कि परिवार को आधिकारिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है और सरकार से शव को जल्द भारत लाने की मांग की है।
22 जून को परिवार से हुई थी आखिरी बात
परिवार के अनुसार, 22 जून की रात श्रीनाथ की अपने घरवालों से आखिरी बार बात हुई थी। उस समय वह सामान्य थे और उन्होंने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। उसी रात वह एक जन्मदिन की पार्टी में भी शामिल हुए थे।
रूममेट ने दी मौत की जानकारी
परिवार के एक रिश्तेदार ने बताया कि लंदन में रहने वाले श्रीनाथ के रूममेट ने जानकारी दी कि 23 जून की सुबह वह अपने कमरे में मृत मिले। रूममेट के अनुसार, शुरुआती तौर पर मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत की असली वजह आधिकारिक जांच के बाद ही साफ होगी।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur Robbery Case : 10 लाख की लूट में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार, तीन फरार
- 2. IND W vs PAK W : भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से दी करारी शिकस्त, दीप्ति शर्मा ने झटके 5 विकेट
- 3. Ind vs AFG Test Day 2: अफगानिस्तान की खराब शुरुआत, डेब्यूटेंट मानव सुथार ने दिलाई पहली सफलता, भारत ने 564/8 पर की थी पारी घोषित
- 4. GST collection May 2026: जीएसटी कलेक्शन में बूम, मई में 1.94 लाख करोड़ रुपए के हुआ पार, सरकार का खजाना लबालब
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

