Create your Account
Cg Accident: आमने-सामने टक्करा गई तेज रफ्तार ट्रेलर, चालक की मौके पर मौत, भालूमोड़ के पास हुआ हादसा
Cg Accident: कोरबा। कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूमोड़ के पास शनिवार को दो तेज रफ्तार ट्रेलरों की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और एक ट्रेलर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।
Cg Accident: सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर कटर की मदद से ट्रेलर की केबिन काटी और चालक के शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हादसे के बाद दूसरे ट्रेलर का चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
Cg Accident: पुलिस अब फरार ट्रेलर और उसके चालक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर वाहन की पहचान की जा रही है। फरार ट्रेलर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और हिट एंड रन का मामला दर्ज कर विवेचना जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : राजधानी की कानून व्यवस्था संभालने की तैयारी, 60 नए SI पहुंचे रायपुर, थानों में शुरू होगा फील्ड ट्रेनिंग, देखें लिस्ट
- 2. Rubio and Jaishankar: होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव पर जयशंकर और रुबियो की बातचीत, भारतीय नाविकों की मौत पर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
- 3. 12 Years of PM Narendra Modi Government: जनधन खाता. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर नक्सल मुक्त भारत तक… मोदी सरकार के 12 साल के वो 12 फैसले... जिसने बदल दी भारत की तस्वीर
- 4. BJP State Presidents Meeting Today: भाजपा प्रदेश अध्यक्षों की आज अहम बैठक, संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर नितिन नवीन करेंगे मंथन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

