Create your Account
CG Crime : दिव्यांग बेटा ने मां की हत्या कर पिता को किया अधमरा, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime : कोरबा। जिले में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने दिल दहला देने वाली वारदात का रूप ले लिया। उरगा थाना क्षेत्र के चीतापाली गांव में एक दिव्यांग बेटे ने गुस्से में अपनी ही मां की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे पिता को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी रामकुमार यादव लंबे समय से परिवार की जमीन में अपना हिस्सा मांग रहा था। परिजनों द्वारा बंटवारे से इनकार किए जाने पर उसने आपा खो दिया और अपनी मां जानकुंवर यादव पर लाठी से लगातार हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मां को बचाने पहुंचे पिता श्याम लाल यादव भी आरोपी के गुस्से का शिकार बन गए। हमले में उनका पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी स्वयं दिव्यांग है और लाठी के सहारे चलता है। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था, लेकिन उरगा थाना पुलिस ने शनिवार सुबह ग्राम अंजोरीपाली से उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Shiv Sena (UBT) Crisis : उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, सांसद ओमराजे निंबालकर ने शिंदे गुट में जाने का किया ऐलान
- 2. Pahlaj Nihalani Passes Away: फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
- 3. IND vs AFG ODI: विराट के बाद अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, फिटनेस टेस्ट के दौरान लगी चोट
- 4. Earthquake in Philippines: वेनेजुएला के बाद फिलीपींस में 6.5 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग, बचाव राहत कार्य जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

