Create your Account
MP Accident : केरल कमाने जा रहे मजदूरों की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, 3 की मौत, 10 घायल
- Rohit banchhor
- 27 Jun, 2026
सिवनी की कुरई घाटी में ट्रक कंटेनर से भिड़ी मजदूरों से भरी तूफान गाड़ी, सफर मातम में बदला
MP Accident : सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में रोज़गार की तलाश में केरल जा रहे मजदूरों का सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया। कुरई घाटी में मजदूरों से भरी एक तूफान गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक कंटेनर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आदिवासी क्षेत्र चाबी झन्ना टोला गांव से 13 मजदूर तूफान वाहन में सवार होकर काम के लिए केरल रवाना हुए थे। इसी दौरान कुरई घाटी में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने चल रहे ट्रक कंटेनर से जा भिड़ा।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल 10 लोगों को तत्काल कुरई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अधिकांश घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है।
Related Posts
More News:
- 1. Cinematographer Dilip Ray passes away: मशहूर सिनेमैटोग्राफर दिलीप रे का निधन, पांच बार राज्य फिल्म पुरस्कार से हो चुके थे सम्मानित, उड़ीसा के मुख्यमंत्री ने जताया शोक
- 2. Chhattisgarh Ebola Alert: कांगो और युगांडा से आए दुर्ग के 3 लोगों में इबोला वायरस, होम-आईसोलेशन में भेजे गए संदिग्ध मरीज
- 3. Team India: वनडे में 400+ रन बनाने के मामले में भारत बना नंबर वन, साउथ अफ्रीका की बराबरी की
- 4. MP News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्य प्रदेश में 5 दिवसीय दौरा : ओंकारेश्वर से कूनो नेशनल पार्क तक कार्यक्रमों में होंगी शामिल, जानें पूरा शेड्यूल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

