Breaking News
:

Women's T20 WC 2026 : न्यूजीलैंड की 3 कीवी खिलाड़ियों ने लिया संन्यास, ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ मिली विदाई

Women's T20 WC 2026

Women's T20 WC 2026 : लंदन। महिला टी20 विश्व कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है। इंग्लैंड के हाथों 9 विकेट की करारी हार के साथ कीवी टीम का सफर समाप्त हो गया। इसी मैच के बाद टीम की तीन महान खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया।


Women's T20 WC 2026 : एक साथ तीन दिग्गजों का विदाई

सोफी डिवाइन, सूजी बेट्स और ली ताहूहू ने टूर्नामेंट से पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया था। मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मिलकर इन तीनों को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर भावुक विदाई दी।


Women's T20 WC 2026 : सूजी बेट्स का शानदार करियर

सूजी बेट्स न्यूजीलैंड की सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली और सबसे महान बल्लेबाज के रूप में रिटायर हुईं। उन्होंने 370 अंतरराष्ट्रीय मैचों में रिकॉर्ड 10,721 रन बनाए।


Women's T20 WC 2026 : सोफी डिवाइन का ऑलराउंड योगदान

20 साल के करियर में सोफी डिवाइन ने 317 मैच खेले। वनडे में 4,279 रन और टी20 में 3,817 रन बनाने के साथ उन्होंने 241 विकेट भी चटकाए।


Women's T20 WC 2026 : ली ताहूहू की तेज गेंदबाजी

ली ताहूहू ने 15 साल के करियर में 207 मैच खेले और 225 विकेट लिए। वे न्यूजीलैंड की अहम तेज गेंदबाज रहीं।


Women's T20 WC 2026 : आखिरी मैच में कैसा रहा प्रदर्शन

मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 163 रन बनाए। अमेलिया केर ने 42 रन बनाए, जबकि सोफी डिवाइन ने 14 गेंदों पर 30 रन की आतिशी पारी खेली। सूजी बेट्स ने 19 रन बनाए।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us