Breaking News
:

K Bhagyaraj Death: नहीं रहे के. भाग्यराज, 50 साल तक सिनेमा पर किया राज, 73 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

K Bhagyaraj Death

K Bhagyaraj Death: चेन्नई। तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता और निर्देशक के भाग्यराज का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका देहांत हो गया। उनके जाने से दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।


K Bhagyaraj Death: 50 साल तक सिनेमा पर किया राज

भाग्यराज ने साल 1977 में छोटी भूमिका से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘16 वयाधिनिले’ और ‘सिगप्पु रोजक्कल’ जैसी फिल्मों से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। 1979 में ‘सुवरिलाधा चिथिरंगल’ से बतौर निर्देशक डेब्यू किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।


K Bhagyaraj Death: भाषा की दीवारें तोड़ीं, रीमेक बने हिट

भाग्यराज की फिल्में सिर्फ तमिल तक सीमित नहीं रहीं। ‘मौन गीतंगल’, ‘अंधा 7 नाटकल’, ‘मुंडनई मुदिचू’ और ‘चिन्ना वीदु’ जैसी फिल्मों ने हिंदी और तेलुगु में रीमेक के रूप में भी खूब कमाई की। उन्होंने भाषा की सीमाओं को पार कर दर्शकों का मनोरंजन किया।


K Bhagyaraj Death: अभिनय, लेखन और निर्देशन में दिया योगदान

भाग्यराज ने तमिल पत्रिका ‘भाग्य’ का संपादन भी किया और कई उपन्यास लिखे। हाल ही में धनुष की फिल्म ‘कुबेरा’ में भी उन्होंने अभिनय किया था। इस साल जनवरी में अपने करियर के 50 साल पूरे होने पर उन्होंने नई फिल्म और वेब सीरीज बनाने की घोषणा की थी, जो अब अधूरी रह गई।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us