Create your Account
MP Crime : बेटे की हत्या कर परिवार को फंसाने की रची साजिश, आरोपी पिता गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 28 Jun, 2026
गुना में ढाई साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, आरोपी पिता ने घंटों किया मातम का नाटक, पूछताछ में खुला सनसनीखेज राज।
MP Crime : गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने पारिवारिक रंजिश के चलते अपने ही ढाई साल के बेटे की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपने भाइयों और माता-पिता को झूठे हत्या के मामले में फंसाने की साजिश रच रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मनोज साहू (33) का अपने सगे भाइयों और माता-पिता से मकान के बंटवारे और दुकान के किराये को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पारिवारिक तनाव के चलते उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। इसी बीच उसका ढाई वर्षीय बेटा अनिरुद्ध उसके साथ रह रहा था।
जांच में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 25 जून को घर में ही अपने बेटे का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह मासूम के शव को गोद में लेकर अपने भाइयों के घर पहुंचा और घंटों विलाप करता रहा, ताकि हत्या का शक परिवार के अन्य सदस्यों पर जाए। उसका उद्देश्य पुलिस कार्रवाई के जरिए अपने भाइयों और वृद्ध माता-पिता को फंसाना था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। इसके बाद कुंभराज थाना पुलिस ने आरोपी मनोज साहू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Congress: नीट पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी देशव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे नेतृत्व
- 2. West Bengal: पश्चिम बंगाल में ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी
- 3. Iran-US Ceasefire: अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने US सैन्य ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, खाड़ी में बढ़ा तनाव
- 4. IND vs AFG 1st ODI: बारिश से प्रभावित रोमांचक मुकाबले में भारत की धमाकेदार जीत, अफगानिस्तान को पहले वनडे में 7 विकेट से रौंदा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

