Create your Account
Ketan Murder Case: पुलिस ने लोहागढ़ किले पर कराया क्राइम सीन रीक्रिएशन, सिया ने केतन को किला से कैसे दिया था धक्का?
Ketan Murder Case: नई दिल्ली: केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस ने मुख्य आरोपी सिया गोयल को रविवार को लोहागढ़ किले पर ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया। पुलिस ने सिया के बताए अनुसार पूरी घटना को दोबारा दोहराया, ताकि यह समझा जा सके कि हत्या कैसे हुई थी।
डमी की मदद से हुई जांच
पुलिस ने केतन अग्रवाल के बराबर वजन वाली एक डमी का इस्तेमाल किया। इससे यह जांचने की कोशिश की गई कि घटना के समय क्या-क्या हुआ और आरोपियों की क्या भूमिका रही। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई, ताकि जांच में इसे सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके।
पर्यटकों के लिए बंद रहा किला
क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान सुरक्षा कारणों से लोहागढ़ किले को आम लोगों के लिए बंद रखा गया। पुलिस ने किसी भी पर्यटक को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने घटनास्थल तक पहुंचने का रास्ता और पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके आधार पर पंचनामा भी तैयार किया गया।
एफआईआर में सिया पर गंभीर आरोप
केतन के पिता की ओर से दर्ज एफआईआर में सिया गोयल पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के अनुसार, सिया पिछले कुछ समय से छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करती थी और अक्सर केतन से झगड़ा करती थी। परिवार का यह भी आरोप है कि लोहागढ़ किले की यात्रा रद्द होने के बाद सिया नाराज हो गई थी और वहीं जाने की जिद कर रही थी।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: लोकभवन में एशियन न्यूज़ के चेयरमैन सुबोध सिंघानिया ने की राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट, जनसरोकार, मीडिया की जिम्मेदारी और प्रदेश के विकास पर हुई चर्चा
- 2. CG News: वॉशिंग पाउडर की आड़ चल रही थी गुटखा फैक्टरी, पुलिस की रेड मशीनें-पैकिंग का सामान जब्त, गोदाम सील
- 3. Cg Cyber Fraud: 61 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा, केरल से तीन आरोपी गिरफ्तार
- 4. TMC Congress Merger: 'बेबुनियाद अफवाहें...', कांग्रेस ने TMC के विलय की अटकलों को किया खारिज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

