Create your Account
World Rowing Cup: भारतीय सेना के जवानों ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रोइंग कप में जीता पहला गोल्ड
World Rowing Cup: नई दिल्ली: भारतीय सेना के जवान लक्ष्य और उज्ज्वल कुमार सिंह ने स्विट्जरलैंड के ल्यूसर्न में आयोजित 2026 वर्ल्ड रोइंग कप III में इतिहास रच दिया है। दोनों खिलाड़ियों ने लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को इस प्रतियोगिता का पहला गोल्ड मेडल दिलाया। भारतीय जोड़ी ने 6 मिनट 26.09 सेकेंड में रेस पूरी कर पहला स्थान हासिल किया।
कड़े मुकाबले में दर्ज की जीत
फाइनल मुकाबले में भारत को हांगकांग और नीदरलैंड्स की टीमों से कड़ी चुनौती मिली। हांगकांग की जोड़ी 6 मिनट 27.14 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि नीदरलैंड्स की टीम 6 मिनट 27.36 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रही। लक्ष्य और उज्ज्वल ने शानदार तालमेल और प्रदर्शन से दोनों टीमों को पीछे छोड़ दिया।
वर्ल्ड रोइंग कप में भारत का पहला गोल्ड
यह पहली बार है जब किसी भारतीय जोड़ी ने वर्ल्ड रोइंग कप सीरीज में गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले भारत इस प्रतियोगिता में केवल तीन कांस्य पदक ही जीत पाया था। यह उपलब्धि भारतीय रोइंग के इतिहास में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
सेना के खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान
लक्ष्य और उज्ज्वल दोनों भारतीय सेना के जवान हैं। वर्ल्ड रोइंग कप III में भारत की 18 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया, जिसमें 17 खिलाड़ी सेना और एक खिलाड़ी नौसेना से था। यह प्रतियोगिता ल्यूसर्न की प्रसिद्ध रोटसी झील में आयोजित हुई, जिसे दुनिया के बेहतरीन रोइंग स्थलों में गिना जाता है।
Related Posts
More News:
- 1. Khan Sir Case : खान सर की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार, दोनों गार्ड की जमानत पर भी पटना कोर्ट में 30 जून को होगी अगली सुनवाई
- 2. MP News : इंदौर को मिला BNI का 10वां चैप्टर ‘जुपिटर’, लॉन्च के दिन ही 40 लाख से ज्यादा का कारोबार
- 3. IND A vs SL A ODI match: रोमांचक मुकाबले में भारत ए ने श्रीलंका ए को आठ रन से हराया, गायकवाड़ का शतक
- 4. Rajasthan: जयपुर में निर्माणाधीन साइट पर दर्दनाक हादसा: मिट्टी ढहने से तीन महिला मजदूरों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

