Create your Account
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, मंधाना-शैफाली की अच्छी शुरुआत
IND W vs AUS W: मुंबई: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहम मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए नंदिनी शर्मा की जगह क्रांति गौड़ को मौका दिया है। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर अपने 8 अंक कर लिए हैं, जिससे भारत पर जीत का दबाव बढ़ गया है। अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल रहती है तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें मजबूत हो जाएंगी। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों की नजर इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हुई है। I
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़।
ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन।
Related Posts
More News:
- 1. Bollywood Singer Suman Kalyanpur Passes Away: भारतीय सिनेमा की एक और आवाज खामोश, नहीं रही गायिका सुमन कल्याणपुर
- 2. Trinamool Congress bank accounts frozen: तृणमूल कांग्रेस के तीन बैंक खाते फ्रीज, 440 करोड़ रुपए पर लगी रोक, कट-मनी की जांच शुरु
- 3. Retail inflation rate may 2026: मई में आम आदमी को मार गई महंगाई, 3.93% तक पहुंची खुदरा महंगाई दर
- 4. CG Crime : डॉक्टर की पत्नी से रेप के मामले में स्पीच थेरेपिस्ट गिरफ्तार, ब्लैकमेल करने का आरोप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

