Create your Account
Maharashtra TET Paper Leak Case: महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी, 1.5 करोड़ के प्रश्नपत्र बरामद
Maharashtra TET Paper Leak Case: ठाणे। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों को रविवार को भिवंडी कोर्ट ने 6 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से परीक्षा के चारों सेट बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
Maharashtra TET Paper Leak Case: कोर्ट ने दी पुलिस कस्टडी
भिवंडी कोर्ट में पेश किए गए तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। बचाव पक्ष के वकील शैलेश गायकवाड़ ने कोर्ट के फैसले की पुष्टि की। पुलिस ने गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए बिहार के राजू शाव, आकाश कुमार और हरियाणा के धीरज सिंह को गिरफ्तार किया था।
Maharashtra TET Paper Leak Case: पुलिस की जांच में खुलासा
पुलिस के अनुसार, गिरोह ने पेपर को 1.5 करोड़ रुपये में बेचने की तैयारी की थी। जांच में इस संगठित गिरोह के तार बिहार, हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस अब मास्टरमाइंड और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।
Maharashtra TET Paper Leak Case: पेपर लीक की आशंका के बाद स्थगित हुई परीक्षा
28 जून को होने वाली TET परीक्षा पेपर लीक की आशंका के चलते स्थगित कर दी गई थी। पुलिस आरोपियों के मोबाइल, लैपटॉप, बैंक लेनदेन और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs IRE 1st T20I: आयरलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले चुनी गेंदबाजी; वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का इंतजार
- 2. Alpha का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज : बॉबी देओल का खेल बिगाड़ने आईं आलिया, शारवरी का जबरदस्त फाइट सीन, ऋतिक की भी एंट्री
- 3. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर का करें दर्शन मिलेगा पुण्यदायी फल, देखें लाइव
- 4. NEET-UG 2026 : 9 पसलियां टूटीं, वेंटिलेटर पर जिंदगी, फिर भी नहीं हारी हिम्मत : नीट परीक्षा देने पहुंची सृष्टि दुबे, शिक्षा मंत्री ने बदले नियम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

