Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Crime News: चिकन न बनाने पर डांटा, गुस्साई पत्नी ने हंसिए से काट डाला पति...
- Pradeep Sharma
- 28 Apr, 2026
Crime News: कामारेड्डी। तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में खाने पर चिकन नहीं बनाने को लेकर हुई कहासुनी में गुस्साई पत्नी से हंसिया से हमला कर दिया। हमला तब हुआ जब उसने अपनी पत्नी को चिकन न पकाने पर डांटा था।
Crime News: कामारेड्डी। तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में रात खाने पर चिकन नहीं बनाने को लेकर हुई कहासुनी में गुस्साई पत्नी से हंसिया से हमला कर दिया। हमला तब हुआ जब उसने अपनी पत्नी को चिकन न पकाने पर डांटा था। मृतक की पहचान गोसांगी कॉलोनी निवासी कोडंदम शिवाजी के रूप में हुई है।
Crime News: जानकारी के अनुसार मृतक शिवाजी का अपनी पत्नी लक्ष्मी से चिकन करी न बनाने को लेकर झगड़ा हो गया। पास में ही रहने वाले उनके रिश्तेदार दादाया और शारदा घर आए और दोनों को शांत कराया। उनके जाने के कुछ ही देर बाद झगड़ा फिर शुरू हो गया।
Crime News: झगड़ा बढ़ने पर एक अन्य रिश्तेदार नंदिनी ने उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन पति-पत्नी का झगड़ा जारी रहा। कामारेड्डी इंस्पेक्टर बी. नरहरि ने बताया, झगड़े के दौरान लक्ष्मी ने घर में रखी एक हंसिया उठाया और शिवाजी की गर्दन पर हमला कर दिया। हमले के बाद शिवाजी गिर पड़ा और गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Crime News: पुलिस से मिली के अनुसार, शिवाजी ने लगभग 6 साल पहले लक्ष्मी से शादी की थी और उनकी 2 बेटियां हैं। यह दंपत्ति पिछले छह महीनों से अपने रिश्तेदार दादायाह के किराए के मकान में रह रहा था। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि शिवाजी और लक्ष्मी के बीच घरेलू मुद्दों पर अक्सर झगड़े होते थे। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।
Related Posts
More News:
- 1. BRICS: ब्रिक्स बना वैश्विक विकास का इंजन, पुतिन ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
- 2. Shivaji Maharaj Statue in Israel: इस्राइल में स्थापित होगी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, वाणिज्य दूतावास का एलान, महाराष्ट्र सरकार से मांगा सहयोग
- 3. US-Iran: ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार, भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका-ईरान आमने-सामने, होर्मुज हमलों को लेकर बढ़ा विवाद
- 4. Maharashtra Model in Bengal: स्पीकर से मिलने पहुंचे TMC के 60 से अधिक बागी विधायक, बंगाल में महाराष्ट्र मॉडल, ममता बनर्जी का तख्तापलट!
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

