Create your Account
MP Crime : पति ने पत्नी और दो मासूमों की हत्या कर खुद ट्रेन से कटकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
MP Crime : मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। किशनपुर गांव में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी, फिर घर से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय बलराम सिंह ने अपने घर के आंगन में पत्नी रबीता कुशवाहा (32), 8 वर्षीय बेटे आरव और 5 वर्षीय अतुल उर्फ देवू पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शिकारपुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के सामने कूद गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों को लंबे समय तक घर से कोई हलचल नहीं दिखी। संदेह होने पर उन्होंने दीवार से झांककर देखा तो आंगन में खून से लथपथ तीन शव पड़े मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Prize Money IPL 2026: माला माल हुई RCB, चैंपियन बनने पर मिले 20 करोड़ रुपये, इन टीमों पर भी हुई धनवर्षा, देखें किसे कितना मिला
- 2. AC compressor Blast in Raigarh: एसी कंप्रेसर फटने से पिता की मौत, बेटा गंभीर,आधी रात को मची अफरा-तफरी
- 3. India vs Afghanistan Test: टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया, मानव सुथार का शानदार डेब्यू
- 4. Cough Syrup Sale Rules : अब डॉक्टर की पर्ची के बिना कफ सिरप नहीं, सरकार का सख्त आदेश जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

