Create your Account
CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, आज से 7 दिन बरसेगा पानी, गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट
- Rohit banchhor
- 27 Jun, 2026
तीन सक्रिय मौसमी सिस्टम के असर से तेज होगी बारिश, कई जिलों में भारी वर्षा और तेज हवाओं की संभावना
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार से मौसम पूरी तरह करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अगले सात दिनों तक बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में तीन अलग-अलग मौसमी सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं। इनके प्रभाव से प्रदेशभर में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएगी और अगले तीन से चार दिनों के भीतर मानसून शेष क्षेत्रों में भी पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।
मौसम विभाग का कहना है कि कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। बारिश से किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है।
प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। गरज-चमक के समय सुरक्षित स्थान पर रहें और आवश्यक न हो तो यात्रा करने से परहेज करें।
Related Posts
More News:
- 1. Saturday Horoscope: नौकरी, कारोबार और धन के मामलों में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें शनिवार का राशिफल
- 2. FIFA World Cup 2026 के नॉकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम बनी मेक्सिको, दूसरे लीग मैच में दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया
- 3. Election Commission: राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों की अधिसूचना जारी, 18 जून को होगा मतदान
- 4. भारत में लॉन्च हुआ Instagram Plus, अब जान सकेंगे इंस्टाग्राम पर कौन बार-बार देखता है आपकी स्टोरी, मिलेंगे और भी कई खास फीचर्स
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

