Create your Account
CG News : सक्ती गोलीकांड पर कांग्रेस का बड़ा कदम, सच्चाई जानने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित
- Rohit banchhor
- 27 Jun, 2026
रामकुमार यादव को सौंपी गई समिति की कमान, पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से मिलकर तैयार होगी रिपोर्ट
CG News : रायपुर। सक्ती जिले के जोंगरा गांव में युवती पूर्णिमा चौहान की गोली मारकर की गई हत्या के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। घटना की वस्तुस्थिति जानने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर गठित इस समिति की जिम्मेदारी चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव को संयोजक के रूप में सौंपी गई है। समिति में जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह और जैजेपुर विधायक बालेश्वर साहू को सदस्य बनाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस ने समिति को निर्देश दिए हैं कि वह घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से मुलाकात करे, पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाए और मामले की निष्पक्ष जांच के बाद विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपे।
कांग्रेस का कहना है कि इस जांच का उद्देश्य घटना की वास्तविक परिस्थितियों को सामने लाना और पीड़ित परिवार की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना है। समिति जल्द ही सक्ती पहुंचकर जांच प्रक्रिया शुरू करेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Elon Musk First Trillionaire: दुनिया के पहले 'ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क, SpaceX IPO ने रचा इतिहास
- 2. TMC political controversy: ऋतब्रत भट्टाचार्य बने रहेंगे विधानसभा में नेता विपक्ष, कलकत्ता हाई कोर्ट का स्पीकर के फैसले में दखल से इनकार, अब क्या करेंगी ममता दीदी
- 3. MP Crime : डैम किनारे मिली महिला की खून से लथपथ लाश, सिर कुचलकर हत्या की आशंका से फैली दहशत
- 4. Sharad Pawar NCP merge with Congress: शरद पवार की एनसीपी का कांग्रेस में होगा विलय ?, टीएमसी के बाद कांग्रेस का मराठा क्षत्रप को प्रस्ताव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

