Breaking News
:

MPSC Exams 2026: MPSC की प्रारंभिक परीक्षाएं अब CBT मोड में होंगी, इतने दिनों में आएगा रिजल्ट

MPSC Exams 2026

MPSC Exams 2026: मुंबई: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने भर्ती प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब आयोग की सभी आने वाली प्रारंभिक परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएंगी। इसकी जानकारी आयोग के अध्यक्ष विवेक भीमनवार ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।


21 दिनों में जारी होगा रिजल्ट

आयोग का लक्ष्य है कि प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 21 दिनों के भीतर जारी कर दिया जाए। हाल ही में हुई राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 22 दिनों में घोषित किया गया था। अब इसे और तेज करने की तैयारी है।


भर्ती प्रक्रिया भी होगी जल्दी पूरी

एमपीएससी का उद्देश्य सिर्फ जल्दी रिजल्ट देना नहीं, बल्कि उसी साल पूरी भर्ती प्रक्रिया खत्म करना भी है। जिन पदों पर इंटरव्यू होगा, वहां भर्ती 9 से 11 महीने में पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, केवल लिखित परीक्षा वाले पदों पर भर्ती 6 से 7 महीने में पूरी करने की योजना है।


मुख्य परीक्षा में नहीं होगा बदलाव

आयोग ने साफ किया है कि CBT व्यवस्था सिर्फ प्रारंभिक परीक्षा के लिए लागू होगी। राज्य सेवा, ग्रुप A, B और C की मुख्य परीक्षाएं पहले की तरह ऑफलाइन ही होंगी।


उम्मीदवारों को मिलेगा फायदा

आयोग के अनुसार, CBT से परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तेज होगी। रिजल्ट जल्दी आएंगे, भर्ती में देरी कम होगी और उम्मीदवारों को समय पर नियुक्ति मिलने की संभावना बढ़ेगी। आयोग ने यह भी बताया कि SSC, RRB, NTA और CET जैसी कई बड़ी एजेंसियां पहले से इसी प्रणाली का सफलतापूर्वक उपयोग कर रही हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us