Create your Account
Kedarnath Helicopter Service: मानसून के चलते बंद हुई केदारनाथ हेली सेवा, DGCA ने नहीं दी अनुमति, जानें कब से होगी शुरू
Kedarnath Helicopter Service: देहरादून: चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेली सेवा फिलहाल बंद कर दी गई है। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने 25 जून के बाद हेली सेवा चलाने की अनुमति नहीं दी। अब मानसून खत्म होने के बाद सितंबर से हेली सेवा दोबारा शुरू होने की संभावना है।
22 अप्रैल से 25 जून तक चला संचालन
केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलने के साथ ही हेली सेवा भी शुरू हुई थी। इस बार यूकाडा ने टेंडर प्रक्रिया के जरिए आठ हेली ऑपरेटरों का चयन किया था। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर उड़ानें संचालित की गईं।
1.37 लाख श्रद्धालुओं ने किया सफर
22 अप्रैल से 25 जून 2026 के बीच हेली कंपनियों ने 11,800 से अधिक उड़ानें संचालित कीं। इस दौरान 1.37 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम के दर्शन किए।
सुरक्षा के कारण लिया गया फैसला
यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि मानसून के दौरान केदारघाटी में बारिश और खराब मौसम की वजह से सुरक्षा को देखते हुए हेली सेवा रोक दी गई है। फिलहाल सेवाएं 30 जून तक स्थगित हैं। आगे का फैसला मौसम और 29 जून को होने वाली DGCA की बैठक के बाद लिया जाएगा। यदि मौसम अनुकूल रहा तो मानसून समाप्त होने के बाद सितंबर में हेली सेवा फिर से शुरू की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर का करें दर्शन मिलेगा पुण्यदायी फल, देखें लाइव
- 2. LPG Price Hike: LPG उपभोक्ताओं को झटका, तीन महीने में दूसरी बार बढ़े सिलिंडर के दाम, कई शहरों में कीमतें 1000 रुपये के पार
- 3. CG News : कुरूद-अभनपुर रेल ट्रायल सफल, 113 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन
- 4. MP News : उज्जैन में मौत बनकर ढहा दो मंजिला मकान, मलबे में दबकर किशोर की मौत, 5 घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

