Create your Account
CG News : रायपुर के कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन सख्त, सुरक्षा खामियों पर नोटिस, फायर सिस्टम और लिफ्ट व्यवस्था में मिली लापरवाही
- Rohit banchhor
- 26 Jun, 2026
देशभर में कोचिंग संस्थानों में हुई घटनाओं को देखते हुए रायपुर में यह विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। लगातार दूसरे दिन नगर निगम, अग्निशमन विभाग और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान फायर सेफ्टी, वेंटिलेशन, लिफ्ट सुरक्षा और इमरजेंसी एग्जिट से जुड़ी कई गंभीर खामियां सामने आने पर संचालकों को नोटिस जारी किए गए।
निरीक्षण के दौरान एलन, अनअकादमी, विद्यापीठ, आरसीसी और अकादजा कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया। एलन, अनअकादमी और विद्यापीठ की कुछ कक्षाओं में तय क्षमता से अधिक छात्रों के बैठने की व्यवस्था और वेंटिलेशन संबंधी कमियां मिलीं। वहीं आरसीसी और अकादजा में फायर सेफ्टी नियमों, प्रवेश-निकास मार्ग और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन संतोषजनक नहीं पाया गया।
नगर निगम जोन-3 की टीम ने चाणक्य, इम्पैक्ट और क्लेट कोचिंग सेंटर की जांच की। चाणक्य कोचिंग में फायर ऑडिट प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं था, जबकि इमरजेंसी एग्जिट के सामने फर्नीचर रखकर रास्ता अवरुद्ध किया गया था। इम्पैक्ट कोचिंग में फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं मिला, वहीं क्लेट कोचिंग सेंटर में लिफ्ट का अलार्म सिस्टम बंद और संचालन व्यवस्था में भी खामियां पाई गईं। इन सभी संस्थानों को निर्धारित समय के भीतर जवाब देने और कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा उड़ान, फुदान, कृतविद्या और दिल्ली आईएएस अकादमी स्टडी पॉइंट सहित अन्य कोचिंग संस्थानों का भी निरीक्षण किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हाल के दिनों में देशभर में कोचिंग संस्थानों में हुई घटनाओं को देखते हुए रायपुर में यह विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. India-Nepal: भारत-नेपाल संबंधों में नई गर्माहट, विदेश मंत्री खनाल बोले- बातचीत से सुलझेंगे सभी विवाद
- 2. Mahakaal Darshan: बाबा अवंतिकानाथ श्री महाकालेश्वर के करें भस्मारती दर्शन, देखें लाइव
- 3. CG News: सुशासन तिहार में भाजपा नेता से बदसलूकी, दुर्ग जनपद सीईओ सस्पेंड, देखें आदेश
- 4. Aamir Khan: तीसरी बार दूल्हा बनेगे आमिर खान, इस दिन गर्लफ्रेंड के साथ लेंगे सात फेरे, जानिए कौन हैं गौरी स्प्रैट?
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

