Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Raipur City Crime : आधी रात ज्वेलरी शॉप से करोड़ों के गहने पार, CCTV खंगाल रही पुलिस
Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शंकर नगर स्थित सर्राफा दुकान से अज्ञात बदमाश करोड़ों रुपए के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक, खम्हारडीह थाना क्षेत्र के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स को शनिवार-रविवार की दरमियानी रात निशाना बनाया गया। देर रात करीब 12:30 बजे चोर दुकान में घुसे और बड़ी सफाई से लाखों नहीं बल्कि करीब 1 करोड़ रुपए के जेवर समेटकर फरार हो गए।
सोमवार सुबह जब दुकान संचालक रोज की तरह शॉप पहुंचा, तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान से भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने गायब थे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके।
राजधानी में हुई इस बड़ी चोरी के बाद सर्राफा कारोबारियों में डर का माहौल है। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : जमीन विवाद में रिश्तों का कत्ल, भरी दोपहर भतीजों ने चाचा पर बरसाए चाकू, मौके पर मौत
- 2. CG News : कांग्रेस जिला अध्यक्षों का 10 दिनी प्रशिक्षण शिविर 21 जून से, राहुल गांधी होंगे शामिल
- 3. North Korea: उत्तर कोरिया पर अमेरिका की सख्ती बढ़ी, कई मेडिकल उपकरणों के निर्यात पर लगाई रोक
- 4. CJP: दिल्ली हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर प्रदर्शन पर रोक से किया इनकार, PIL खारिज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

