Create your Account
Raipur City News : सोलर पैनल लगाते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो टेक्निशियन की मौत
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में सोलर पैनल इंस्टॉलेशन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी में शनिवार को एक घर की छत पर काम कर रहे दो सोलर टेक्निशियन हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान प्रमोद चंद्राकर (25 वर्ष) और आशीष चंद्राकर (19 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तीन टेक्निशियन घर की छत पर सोलर पैनल लगाने पहुंचे थे। इंस्टॉलेशन के दौरान पैनल या उपकरण पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गए, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. UP Crime : आगरा का 'दृश्यम' कांड: पति की हत्या के बाद बाथरूम में दफनाया शव, 46 दिन तक राज छिपाती रही पत्नी
- 2. Raipur City News : सोलर पैनल लगाते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो टेक्निशियन की मौत
- 3. IND vs ENG : भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा T20 मैच का टाइमिंग बदला, 10 बजे नहीं, इतने बजे शुरू होगा मुकाबला
- 4. Angelina Jolie: पति ब्रैड पिट से तलाक के बाद छलका एंजेलिना जोली का दर्द, बोली- 10 साल से किसी को नहीं किया डेट...
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

