Breaking News
:

MHA Declares 23 as Terrorists under UAPA: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, UAPA के तहत 23 लोगों को घोषित किया आतंकवादी

MHA Declares 23 as Terrorists under UAPA

MHA Declares 23 as Terrorists under UAPA: नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 लोगों को गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आतंकवादी घोषित किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।


17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय शामिल

गृह मंत्रालय के अनुसार, घोषित किए गए 23 आतंकवादियों में 17 पाकिस्तान के नागरिक हैं, जबकि 6 भारतीय मूल के हैं। अधिकारियों का कहना है कि ये सभी फिलहाल पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने में सक्रिय हैं।


कई आतंकी संगठनों से जुड़े हैं संबंध

जांच एजेंसियों के मुताबिक, ये लोग जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा, जमात-उद-दावा और द रेसिस्टेंस फ्रंट जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े रहे हैं। इन पर आतंकियों की भर्ती, प्रशिक्षण, घुसपैठ, हथियारों की तस्करी, ड्रोन के जरिए हथियार पहुंचाने, फंडिंग और आतंकी हमलों की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप हैं। कुछ के नाम भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों की जांच में भी सामने आ चुके हैं।


यूएपीए के तहत क्या होगा असर?

यूएपीए के तहत किसी व्यक्ति को आतंकवादी घोषित किए जाने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) उसकी संपत्ति जब्त कर सकती है, बैंक खाते फ्रीज कर सकती है और उससे जुड़े आर्थिक लेनदेन व अन्य गतिविधियों पर कार्रवाई कर सकती है। सरकार का कहना है कि यह कदम देश की सुरक्षा मजबूत करने और आतंकवाद के नेटवर्क पर कड़ी चोट करने के उद्देश्य से उठाया गया है।


23 व्यक्तियों को किया गया आतंकवादी घोषित

गृह मंत्रालय ने जिन 23 व्यक्तियों को आतंकवादी घोषित किया है, उनमें मसूद इलियास कश्मीरी, मोहम्मद मुसादिक, मुफ्ती मोहम्मद असगर खान, हाफिज अब्दुल शकूर, अब्दुल्ला जिहादी, फिरदौस अहमद भट, गुलाम फरीद, हारून रशीद गनई, बिलाल अहमद मीर, आबिद कयूम लोन, नजीर अहमद गुज्जर, अब्दुल रऊफ, अशफाक अहमद, हाफिज खालिद वालीद, मौलाना इमदाद उल्लाह मक्की, मौलाना सैफुल्लाह खालिद, मोहम्मद याकूब, मौलाना यूसुफ ताईबी, ओवैस फारूज, कारी याकूब शेख, राणा इफ्तिखार, वसीम नूर जाट और मोहम्मद शहीद फैसल शामिल हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us