Breaking News
:

CG Crime: वडोदरा में गार्मेंट कारोबारी पर फायरिंग करने वाले दो शूटर भिलाई से गिरफ्तार, आरोपियों में से एक निगरानीशुदा बदमाश

CG Crime, Durg, Bhilai, Gujarat, Vadodara, firing at garment trader, Chhattisgarh, Vadodara Police

CG Crime: दुर्ग/भिलाई। गुजरात के वडोदरा में गार्मेंट कारोबारी आशीष बकोलिया पर 26 जून को हुई फायरिंग के मामले में गुजरात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को छत्तीसगढ़ के भिलाई से गिरफ्तार किया है।

 CG Crime: दुर्ग/भिलाई। गुजरात के वडोदरा में गार्मेंट कारोबारी आशीष बकोलिया पर 26 जून को हुई फायरिंग के मामले में गुजरात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को छत्तीसगढ़ के भिलाई से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिसाली निवासी गुरजीत सिंह और भिलाई निवासी विक्रम प्रताप सिंह के रूप में हुई है। दोनों को ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी करने के बाद वडोदरा पुलिस अपने साथ गुजरात ले गई।


CG Crime: भिलाई नगर थाना क्षेत्र का निगरानीशुदा बदमाश है गुरजीत


पुलिस के अनुसार गुरजीत सिंह भिलाई नगर थाना क्षेत्र का निगरानीशुदा बदमाश है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी वापस भिलाई लौट आए थे। जांच के दौरान गुजरात पुलिस को करीब डेढ़ महीने पुराना सीसीटीवी फुटेज और होटल से मिला एक आधार कार्ड महत्वपूर्ण सुराग के रूप में मिला। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस दुर्ग पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की।


CG Crime: दुर्ग पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुरजीत सिंह को सुपेला क्षेत्र से और विक्रम प्रताप सिंह को जेपी चौक के पास से गिरफ्तार किया। बताया गया कि दोनों एक-दूसरे से मिलने के लिए बाजार पहुंचे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।


CG Crime: गार्मेंट कारोबारी से था पुराना विवाद


प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विक्रम प्रताप सिंह और कारोबारी आशीष बकोलिया पहले फिजी में साथ काम करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। करीब पांच महीने पहले विक्रम भारत लौट आया और उसने गुरजीत सिंह से संपर्क किया। गुरजीत के भाई के माध्यम से दोनों की मुलाकात हुई, जिसके बाद उन्होंने कारोबारी की हत्या की साजिश रची।


CG Crime: जांच में यह भी सामने आया कि दोनों ने करीब दो महीने पहले भिलाई में बैठकर पूरी योजना बनाई। इसके बाद बिहार से एक देसी पिस्टल खरीदी और कई बार वडोदरा जाकर कारोबारी की रेकी की। दोनों एक होटल में ठहरे थे और कारोबारी की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।


CG Crime: क्या है मामला


CG Crime: 26 जून की रात जब आशीष बकोलिया अपनी कार से घर लौट रहे थे, तभी दोनों आरोपी उनका पीछा करते हुए वाघोडिया चौकड़ी के पास पहुंचे और उन पर फायरिंग कर फरार हो गए। वारदात के दौरान एक आरोपी ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। घटना के बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसने जांच को अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।


CG Crime: पुलिस के अनुसार कारोबारी आशीष बकोलिया मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। फिजी में उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद वे भारत लौट आए थे और वडोदरा में गार्मेंट का व्यवसाय शुरू किया था। वह अपने परिवार के साथ प्राइम सिटी सोसायटी में रहते हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us