Create your Account
MP News : कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे तीन युवक, जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत
MP News : मैहर। मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के खरमसेड़ा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे तीन ग्रामीण जहरीली गैस की चपेट में आ गए।
MP News : बैल को बचाने की कोशिश बनी मौत की वजह
गांव में एक बैल अचानक कुएं में गिर गया। उसे बाहर निकालने के लिए सबसे पहले एक ग्रामीण कुएं में उतरा, लेकिन जहरीली गैस से बेहोश हो गया। फिर दूसरा और तीसरा ग्रामीण भी उसे बचाने कुएं में उतरे। कुछ ही देर में तीनों की दम घुटने से मौत हो गई।
MP News : तीन की मौत, एक अस्पताल में भर्ती
इस हादसे में कृष्ण कुमार यादव (28), वीरेंद्र यादव (47) और राहुल यादव (34) की मौत हो गई। एक अन्य ग्रामीण भी कुएं में उतरा था, जो बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
MP News : गांव में शोक का माहौल
हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतकों के परिवार रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। कुएं की गैस की जांच कराई जा रही है।
MP News : मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री ने हादसे का संज्ञान लिया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। घायल के उचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. India Foreign Debt Exceeds: देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, बढ़कर 72142450000000 रुपये हुआ, RBI ने जारी किए नए आंकड़े
- 2. Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले : 1100 लोगों को सोमनाथ यात्रा कराएगी सरकार, बीरपुर एयरपोर्ट के लिए 29 करोड़ की मंजूरी
- 3. UP Crime : फिरौती की साजिश में मासूम की हत्या, किराएदार ने मालिक के 6 वर्षीय बेटे का किया अपहरण
- 4. Punjab News : पंजाब में शुरू हुई ‘मां-बेटी सम्मान योजना’, हर महीने महिलाओं के खाते में आएंगे इतने रुपये
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

