Breaking News
:

Anant Ambani : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कराए दिव्य यज्ञ-हवन, बालाजी के किए दर्शन, 11 कन्याओं का लिया आशीर्वाद

Anant Ambani

Anant Ambani : छतरपुर। देश के प्रमुख उद्योगपति अनंत अंबानी बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उनका आत्मीय स्वागत किया।


Anant Ambani : मुद्गर, बालाजी रुद्राक्ष की माला और अंग वस्त्र से स्वागत

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अनंत अंबानी का मुद्गर, बालाजी रुद्राक्ष की माला और अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने उन्हें श्री बागेश्वर बालाजी भगवान, सन्यासी बाबा और प्रेतराज सरकार के पावन दर्शन कराए।


Anant Ambani : आरती और यज्ञ में की आहुतियां

दर्शन के बाद अनंत अंबानी ने बागेश्वर बालाजी भगवान की आरती की और देश-धर्म की मंगलकामना की। इसके बाद यज्ञशाला पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं।


Anant Ambani : 11 कन्याओं का पूजन और ब्राह्मणों का सम्मान

अनंत अंबानी ने 11 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें दक्षिणा भेंट की और आशीर्वाद लिया। साथ ही काशी से आए विद्वान ब्राह्मणों का सम्मान किया।


Anant Ambani : खजुराहो एयरपोर्ट पर सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने किया स्वागत

अनंत अंबानी सबसे पहले खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे, जहां सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने उनका स्वागत किया। शर्मा ने बताया कि अनंत अंबानी ने खजुराहो में उद्योग जगत की संभावनाओं पर चर्चा की।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us