Create your Account
Anganwadi Recruitment: यहां होगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 2,548 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
Anganwadi Recruitment: भोपाल: मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD MP) ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के कुल 2,548 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 1 जुलाई 2026 से 13 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में 781 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 1,767 आंगनवाड़ी सहायिका के पद भरे जाएंगे।
आयु सीमा और योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी सहित सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन करते समय 100 रुपये पोर्टल सेवा शुल्क और उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी देना होगा।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर जाएं। इसके बाद आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें। विज्ञापन और पात्रता की जानकारी ध्यान से पढ़ें। फिर आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म जमा करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Related Posts
More News:
- 1. Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
- 2. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून का नया दौर, अगले 48 घंटे भारी, कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
- 3. 'बम बम भोले' और 'हर हर महादेव...के साथ रवाना हुआ Amarnath Yatra 2026 का पहला जत्था, 57 दिन चलेगी पवित्र यात्रा
- 4. CG Accident : कैप्सूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, दोनों शराब दुकान में करते थे काम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

