Create your Account
Aaron Summers : नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न मामले में इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कबूला जुर्म, अब होगी जेल
Aaron Summers : मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट और बिग बैश लीग में खेल चुके पूर्व तेज गेंदबाज एरोन विलियम समर्स को नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के मामले में जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है।
Aaron Summers : दो गंभीर आरोपों में कबूला गुनाह
समर्स ने तस्मानिया की सुप्रीम कोर्ट में बच्चों के यौन शोषण और ग्रूमिंग से जुड़े दो गंभीर आरोपों में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। कोर्ट अगस्त महीने में सजा का ऐलान करेगी।
Aaron Summers : 2018 में हुई थी घटना मामला
16 जनवरी 2018 का है। समर्स ने सोशल मीडिया के जरिए 15 साल की नाबालिग लड़की से संपर्क किया। इसके बाद उन्हें अपनी कार में बिठाकर एक स्थानीय स्कूल ले गए और वहां उनका यौन शोषण किया।
Aaron Summers : जज ने खारिज की राहत की दलील
समर्स की वकील ने दलील दी कि यह घटना उनके मुवक्किल के लिए ‘कठिन समय’ में हुई थी। उन्होंने पूरी सजा सस्पेंड करने की मांग की, लेकिन जस्टिस हेलेन वुड ने इसे खारिज कर दिया। समर्स को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
Aaron Summers : पहले भी काट चुके हैं जेल की सजा
यह पहली बार नहीं है जब समर्स यौन अपराध में फंसे हैं। 2021 में उन्हें बाल शोषण सामग्री रखने और प्रसारित करने के मामले में दोषी पाया गया था। उन्होंने पहले भी जेल की सजा काटी है।
Aaron Summers : क्रिकेट करियर
समर्स ने होबार्ट हरिकेन्स के लिए 2017 में एक मैच और 2018 में तस्मानिया के लिए तीन वनडे मैच खेले थे। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में भी 2 मुकाबले खेले थे।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : दोस्त की पत्नी को भगा ले गया बड़ा भाई, रंजिश में आरोपियों ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार
- 2. CG News : 5-स्टार होटलों का हाई-प्रोफाइल ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा, 300 से ज्यादा होटलों को लगा चुका है करोड़ों का चूना
- 3. UP Accident : उन्नाव एक्सप्रेसवे पर यात्री बस ने डिवाइडर पार कर कार को मारी टक्कर, फिर खाई में गिरी, 7 की मौत, 12 घायल
- 4. CG News: सुशासन का पाठ सीखने कल IIM में लगेगी मंत्रियों की क्लास, दो दिवसीय चिंतन शिविर में तकनीकी नवाचार और विकास पर होगी चर्चा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

