Breaking News
:

CG Police Transfer : SP ने बदले 12 पुलिसकर्मियों के पदस्थापन, कई थानों को मिले नए प्रभारी, देखें आदेश

CG Police Transfer

निरीक्षक, एएसआई और आरक्षकों के तबादले से पुलिस व्यवस्था में नई जिम्मेदारियां तय

CG Police Transfer : धमतरी। कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में धमतरी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) सूरज सिंह परिहार ने निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक (ASI) और आरक्षकों सहित 12 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल का उद्देश्य विभिन्न थानों और शाखाओं में कार्य व्यवस्था को मजबूत करना और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना बताया जा रहा है।


**जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम को भखारा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि शरद ताम्रकार को रक्षित केंद्र भेजा गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक देवनाथ सिन्हा का स्थानांतरण रक्षित केंद्र से थाना करेगांव किया गया है।


इसके अलावा यातायात शाखा, विभिन्न थानों और चौकियों में पदस्थ पुलिसकर्मियों की भी नई पदस्थापना की गई है। संबंधित पुलिसकर्मियों को शीघ्र नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


देखें आदेश-




Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us