Create your Account
CG News : मवेशियों से फसल को बचाने के लिए खेत में बिछाए करंट वाले तार, चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत
- Rohit banchhor
- 03 Jul, 2026
बेटे को बचाने दौड़े पिता भी बिजली की चपेट में आ गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
CG News : कवर्धा। कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां फसल की सुरक्षा के लिए खेत में बिछाए गए करंट वाले तार ने एक ही परिवार के दो सदस्यों की जान ले ली। बेटे को बचाने दौड़े पिता भी बिजली की चपेट में आ गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
यह हादसा ग्राम बिरनपुर का है। जानकारी के अनुसार, परमेश्वर पटेल (22) ने अपनी फसल को आवारा मवेशियों से बचाने के लिए खेत की मेड़ पर बिजली का करंट प्रवाहित तार लगाया था। बुधवार को खेत में काम करते समय वह अनजाने में उसी तार के संपर्क में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
कुछ देर बाद खेत पहुंचे उनके पिता गोकरण पटेल (55) ने बेटे को जमीन पर बेसुध पड़ा देखा। बेटे को बचाने के लिए जैसे ही उन्होंने उसे उठाने की कोशिश की, वे भी करंट की चपेट में आ गए। देखते ही देखते पिता और पुत्र दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास के किसानों ने दोनों को खेत में पड़ा देखा तो तुरंत ग्राम कोटवार और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्र किराए के खेत में खेती करते थे और उनकी आजीविका पूरी तरह खेती पर निर्भर थी। एक साथ दो कमाने वाले सदस्यों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
लोहारा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि फसल की सुरक्षा के लिए खेतों में करंट प्रवाहित तार लगाने जैसी खतरनाक और अवैध पद्धति का इस्तेमाल न करें।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : सौतन बनी कातिल, आधी रात सोते समय गला रेतकर की हत्या, महिला गिरफ्तार
- 2. UK: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच आवाजाही रोकी गई, मलबा हटाने का काम जारी
- 3. मेघालय ने रचा चिकित्सा इतिहास: पहली बार सफल TAVI प्रक्रिया, स्वदेशी MYVAL हार्ट वॉल्व सिस्टम का हुआ इस्तेमाल
- 4. Jr. NTR New Movie : जूनियर एनटीआर की नई फिल्म का पोस्टर जारी, पौराणिक कथा और एक्शन का होगा तड़का
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

