Create your Account
UK: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच आवाजाही रोकी गई, मलबा हटाने का काम जारी
UK: देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर केदारनाथ यात्रा पर भी दिखाई देने लगा है। गुरुवार सुबह सोनप्रयाग और मुनकटिया के बीच पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा गिरने के कारण यात्रा मार्ग कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एहतियातन आवाजाही रोक दी।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंच गईं और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही श्रद्धालुओं को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। इससे पहले गौरीकुंड में प्रीपेड काउंटर के पास भी पहाड़ी से मलबा गिरने से एक दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि समय रहते लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
लगातार बारिश के बीच SDRF के जवान यात्रा मार्ग पर तैनात हैं और श्रद्धालुओं को सुरक्षित रास्ते से आगे बढ़ने में मदद कर रहे हैं। वहीं केदारनाथ हाईवे के बांसवाड़ा क्षेत्र में भी पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। प्रशासन ने सभी यात्रियों और वाहन चालकों से सावधानी बरतने, मौसम की जानकारी लेने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : आत्महत्या का ड्रामा रचकर बेटे और मां ने छिपाया कत्ल, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज
- 2. MP News : सिवनी को CM डॉ. मोहन यादव की सौगात, प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव में हुए शामिल; कोदो कुटकी का बोनस किया वितरण
- 3. Petrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
- 4. S. Sreesanth: बिना शर्त माफी मांगने के बाद एस. श्रीसंत को मिली राहत, केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने हटाया 3 साल का बैन, क्या मैदान पर होगी वापसी ?
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

