Breaking News
:

CG Crime : आत्महत्या का ड्रामा रचकर बेटे और मां ने छिपाया कत्ल, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज

CG Crime

गला घोंटने के बाद शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का दिया था रूप

CG Crime : धमतरी। जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला पुलिस की जांच में हत्या में बदल गया। चौकी बिरेझर पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा करते हुए मृतक की मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पहले युवक की गला दबाकर हत्या की और फिर शव को फांसी पर लटकाकर इसे आत्महत्या साबित करने की साजिश रची थी।


मामला ग्राम गोजी का है, जहां 29 जून 2026 को 23 वर्षीय नरसिंग साहू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। शुरुआती तौर पर घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही थी, लेकिन पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर मामले की वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से जांच शुरू की गई।


घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण, गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के विश्लेषण में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि युवक की मौत हाथों और रस्सी से गला कसने के कारण हुई थी तथा यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला था।


जांच आगे बढ़ने पर पुलिस का शक मृतक के परिवार पर गया। लगातार पूछताछ और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक के भाई नरेश साहू (22 वर्ष) और मां कमला बाई साहू (60 वर्ष) से कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।


आरोपियों ने पुलिस को बताया कि नरसिंग शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। पैसे देने से इनकार करने पर घर में विवाद और मारपीट शुरू हो गई। गुस्से में आकर मां और बेटे ने पहले उसका गला हाथ से दबाया, फिर नारियल की रस्सी से कसकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, जीवित होने की आशंका में उसे कीटनाशक दवा भी पिला दी।


हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से दोनों आरोपियों ने शव को फंदे पर लटका दिया और पूरे घटनाक्रम को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने उनकी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।


पुलिस ने मामले में हत्या, साक्ष्य छिपाने और साझा आपराधिक कृत्य से संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us