Create your Account
UP Accident : सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो सगे भाई समेत तीन की मौत
UP Accident : गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। गोंडा-बेलसर मार्ग पर माधवपुर गांव के पास लोहे की सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक में सवार तीन मजदूर उसके नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, ट्रक वीरसिंहपुर में टेढ़ी नदी पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य के लिए सरिया लेकर जा रहा था। ट्रक में चालक के साथ कई मजदूर भी सवार थे। सुबह करीब 9ः30 बजे माधवपुर गांव के पास बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी होने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया।
हादसे के दौरान चार मजदूर समय रहते ट्रक से कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जबकि तीनों मजदूरों को गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान रविंद्र पासवान (31), राजेंद्र पासवान (42) और रामगुलाम पासवान (30) के रूप में हुई है। तीनों तरबगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के निवासी थे। रविंद्र और राजेंद्र सगे भाई थे। एक ही परिवार के दो बेटों की एक साथ मौत से गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Los Angeles Knight Riders Stadium: अमेरिका में क्रिकेट को मिलेगा नया घर, शाहरुख खान ने खोला नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, जय शाह और ICC का जताया आभार
- 2. Stock Market July 3: शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 77,000 और निफ्टी 24,000 के पार, आईटी शेयरों ने भरी उड़ान
- 3. CG Transfer : तहसीलदारों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किए तबादला आदेश, देखें लिस्ट
- 4. BJP Meeting at Amit Shah Residence : अमित शाह के आवास पर भाजपा की बड़ी बैठक, चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल और संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

