Breaking News
:

बिहार के दरभंगा में जलेश्वर नाथ मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद को नुकसान

Bihar News

Bihar News: पटना: बिहार के दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के होरलपट्टी गांव स्थित प्राचीन जलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर सोमवार सुबह आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली मंदिर के गुंबद पर गिरी, जिससे उसका कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उस समय मंदिर के अंदर करीब 25 श्रद्धालु पूजा कर रहे थे। राहत की बात यह रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए।


150 साल पुराना है मंदिर

स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर करीब 150 वर्ष पुराना है। इसका निर्माण दरभंगा महाराज रमेश्वर सिंह की पत्नी महारानी लक्ष्मेश्वरी ने कराया था। यह मंदिर बिहार ही नहीं, बल्कि नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं की भी आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है।


मरम्मत की उठी मांग

घटना के बाद ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मंदिर के क्षतिग्रस्त गुंबद की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस ऐतिहासिक मंदिर की सुरक्षा और संरक्षण के लिए तुरंत कदम उठाए जाने चाहिए।


मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक बिहार के कई इलाकों में बारिश, तेज गर्जना और वज्रपात की संभावना जताई है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us