Create your Account
UP News : दीवार ढहने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत, दुकान से लौटते समय हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम
UP News : बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। अलीगंज थाना क्षेत्र के कैनी गांव में दुकान से रस्क लेकर लौट रहे भाई-बहन पर अचानक एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में दोनों मासूम मलबे के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, 8 वर्षीय अंशु और उसकी 7 वर्षीय बहन इशिका पड़ोस की दुकान से रस्क खरीदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक जर्जर दीवार ढह गई और दोनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए।
दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही अलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है तथा ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : YouTube बना नकली नोटों की 'पाठशाला', कृषि सेवा केंद्र से चल रहा था जाली करेंसी का कारोबार, 2 गिरफ्तार
- 2. Uttarakhand : देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर पर मुंबई पुलिस का छापा, 11 ठग गिरफ्तार
- 3. UP News : उत्तर प्रदेश में आम महोत्सव-2026 का शुभारंभ : CM योगी बोले- देश के कुल उत्पादन में 26 प्रतिशत योगदान
- 4. Sting Energy Drink Banned in Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों के पास 500 मीटर के दायरे में स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर रोक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

