Breaking News
:

Username feature: यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, अब Telegram और Signal को भी नोटिस

Username feature

Username feature: नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सवाल उठाने के बाद अब Telegram और Signal को भी नोटिस भेजा है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) इन दोनों प्लेटफॉर्म से उनके यूजरनेम फीचर और उससे जुड़े सुरक्षा इंतजामों की जानकारी मांग रहा है।


सरकार को किस बात की चिंता है?

सरकार का कहना है कि यूजरनेम फीचर का गलत इस्तेमाल कर साइबर ठग सरकारी विभाग, बैंक या किसी मशहूर व्यक्ति के नाम से मिलते-जुलते अकाउंट बना सकते हैं। इससे फिशिंग, पहचान की चोरी, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराध बढ़ने का खतरा है।


WhatsApp से मांगा गया जवाब

सरकार ने WhatsApp की कंपनी Meta को भी नोटिस भेजा है और तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। साथ ही कहा है कि जब तक सरकार सुरक्षा उपायों से संतुष्ट नहीं होती, तब तक भारत में यह फीचर लॉन्च नहीं किया जाए। सरकार ने यह भी पूछा है कि इस फीचर पर आईटी कानून के तहत कार्रवाई क्यों न की जाए।


WhatsApp ने क्या कहा?

WhatsApp का कहना है कि यह फीचर अभी लॉन्च नहीं हुआ है और इसे साल के अंत तक चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, यूजर की सुरक्षा के लिए कई उपाय किए गए हैं। मशहूर लोगों और सरकारी संस्थाओं के नाम सुरक्षित रखे जाएंगे, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और पहली बार आने वाले मैसेज के बारे में भी यूजर को जरूरी जानकारी दिखाई जाएगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us