Breaking News
:

Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 10 तक मराठी भाषा होगी अनिवार्य

Maharashtra

Maharashtra: मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 10 तक मराठी भाषा पढ़ाना अनिवार्य कर दिया है। सोमवार को शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने विधानसभा में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार मराठी भाषा के संरक्षण और उसके विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस नियम का पालन नहीं करने वाले स्कूलों और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


निरीक्षण अभियान चलाएगी सरकार

शिक्षा मंत्री ने बताया कि सभी स्कूलों को इस संबंध में निर्देश भेज दिए गए हैं। जल्द ही राज्यभर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान यह जांच की जाएगी कि सभी स्कूलों में मराठी भाषा पढ़ाई जा रही है या नहीं। यदि कोई स्कूल नियमों का उल्लंघन करता मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


शिवाजी महाराज के इतिहास को भी मिला अधिक स्थान

सरकार ने स्कूलों की किताबों में छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को भी पहले से अधिक विस्तार से शामिल किया है। अब छात्रों को उनके जीवन, संघर्ष और योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब सीबीएसई भी नई शिक्षा नीति के तहत देशभर में चरणबद्ध तरीके से तीन-भाषा फॉर्मूला लागू करने की तैयारी कर रहा है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us