Breaking News
:

UP training aircraft crashed: कासगंज में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, महिला पायलट गंभीर घायल, उड़ान के दौरान हुआ हादसा

UP training aircraft crashed

UP training aircraft crashed: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोमवार शाम एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान अलीगढ़ के धनीपुर एयरपोर्ट से प्रशिक्षण उड़ान पर निकला था। उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद विमान में तकनीकी खराबी आने की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान ने एक-दो चक्कर लगाए और फिर बिजली के तारों से टकराकर पुलिस लाइन के पीछे निर्माणाधीन बरेली-मथुरा हाईवे के किनारे गिर गया।


महिला पायलट अस्पताल में भर्ती

हादसे के समय विमान में केवल 27 वर्षीय प्रशिक्षु महिला पायलट कायनात खान सवार थीं। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए। अलीगढ़ एयरपोर्ट और चेतक एविएशन की तकनीकी टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।


डीजीसीए करेगी हादसे की जांच

अलीगढ़ एयरपोर्ट के निदेशक सत्यव्रत सारस्वत ने बताया कि विमान ने दोपहर 3:30 बजे उड़ान भरी थी और शाम करीब 4 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। हादसे की जानकारी डीजीसीए को दे दी गई है। अब उसकी विशेष टीम दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी। गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले भी अलीगढ़ के धनीपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले एक प्रशिक्षण विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us