Create your Account
PM Modi Takaichi Meeting: पीएम मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री को कहा 'छोटी बहन', रक्षा और सेमीकंडक्टर पर अहम समझौते
PM Modi Takaichi Meeting: नई दिल्ली : नई दिल्ली में आयोजित 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सनाए ताकाइची को अपनी "छोटी बहन" कहकर संबोधित किया, जिससे दोनों देशों के मजबूत और भरोसेमंद रिश्तों की झलक देखने को मिली।
बैठक के बाद दोनों नेताओं ने रक्षा, निवेश, ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, क्वांटम तकनीक, सप्लाई चेन और हरित ऊर्जा जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया। भारत और जापान ने अगले 10 वर्षों में भारत में 10 ट्रिलियन येन के जापानी निवेश का लक्ष्य तय किया है। इससे उद्योग, बुनियादी ढांचा और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। दोनों देशों ने पहली बार रक्षा सह-विकास परियोजना पर भी समझौता किया। इसके तहत भारत और जापान मिलकर नई रक्षा तकनीक विकसित करेंगे। साथ ही आर्थिक सुरक्षा और मजबूत सप्लाई चेन बनाने पर भी सहमति बनी।
प्रधानमंत्री मोदी ने 'गोवर्धन पहल' के तहत भारत-जापान बायोगैस पहल की भी शुरुआत की। इससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। दोनों देशों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, समुद्री सुरक्षा और आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने का भी संकल्प लिया।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : एटा में भीषण हादसा : सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 12 घायल
- 2. UP Accident : उन्नाव एक्सप्रेसवे पर यात्री बस ने डिवाइडर पार कर कार को मारी टक्कर, फिर खाई में गिरी, 7 की मौत, 12 घायल
- 3. Petrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
- 4. RAVI BHAGAT RESIGN: पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी से दिया इस्तीफा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

