CG Transfer : तहसीलदारों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किए तबादला आदेश, देखें लिस्ट
- Rohit banchhor
- 01 Jul, 2026
इस फेरबदल के बाद संबंधित तहसीलों में नए तहसीलदार जल्द ही कार्यभार संभालेंगे।
CG Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत जिले की कई प्रमुख तहसीलों में पदस्थ अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार आरंग, धरसीवां, मंदिर हसौद, खरोरा और गोबरा नवापारा तहसीलों के तहसीलदारों का स्थानांतरण किया गया है। प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इन अधिकारियों को नई पदस्थापनाएं दी गई हैं। इस फेरबदल के बाद संबंधित तहसीलों में नए तहसीलदार जल्द ही कार्यभार संभालेंगे।
देखें लिस्ट –


