Breaking News
:

CG News : जंगल में चीतल का शिकार पड़ा भारी, मांस पकाते वक्त 7 शिकारी वन विभाग के हत्थे चढ़े

CG News

कवर्धा के भलपहरी जंगल में फंदा लगाकर किया था नर चीतल का शिकार

CG News : कवर्धा। जिले में वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सभी ने भलपहरी बीट के जंगल में एक नर चीतल का शिकार कर उसका मांस पकाना शुरू कर दिया था। सूचना मिलते ही वन विभाग और वन विकास निगम की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर सभी को मौके से दबोच लिया।


प्रारंभिक जांच के अनुसार, करीब तीन साल के नर चीतल को नायलॉन की रस्सी और स्टील के तार से बने फंदे में फंसाकर शिकार किया गया था। जानवर की मौत के बाद आरोपी जंगल में ही उसका मांस पकाने की तैयारी कर रहे थे।


कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने मौके से करीब 500 ग्राम पका हुआ मांस, तीन कुल्हाड़ियां, फंदे और खून से सने थैले सहित शिकार में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान जब्त किए हैं।वन विभाग ने सभी सात आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us