Breaking News
:

CG News : शॉर्टकट बना जानलेवा: मालगाड़ी के नीचे से निकलते समय अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत

CG News

पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन अचानक चल पड़ी

CG News : गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर शॉर्टकट अपनाने की कोशिश एक अधेड़ व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हुई। स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से पटरी पार करते समय ट्रेन के अचानक चल पड़ने से वह पहियों की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय मालगाड़ी स्टेशन पर खड़ी थी। इसी दौरान करीब 55 वर्षीय एक व्यक्ति ट्रेन के नीचे से निकलकर दूसरी ओर जाने का प्रयास कर रहा था। तभी मालगाड़ी को सिग्नल मिल गया और वह चल पड़ी। अचानक हुई इस घटना में व्यक्ति को संभलने का मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे राजकीय पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से कोई मोबाइल, पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिलने के कारण उसकी शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।


पुलिस के अनुसार, मृतक की अनुमानित उम्र करीब 55 वर्ष है और घटना के समय उसने नीले रंग के कपड़े पहन रखे थे। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us