Create your Account
CG News : पत्नी की हत्या के बाद पति ने दी जान, दो मासूम घर में मिले बंद
CG News : बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। एक किराए के मकान से पति-पत्नी के शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
हालांकि पुलिस ने कहा है कि घटना की वास्तविक वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी। जानकारी के अनुसार, पड़ोसियों ने सुबह घर के भीतर कोई हलचल नहीं देखी तो अनहोनी की आशंका होने पर मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची तोरवा पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में अशोक देवांगन (52) का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी धनेश्वरी देवांगन (45) खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थीं। पुलिस के मुताबिक, मृतका के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। घटनास्थल से पुलिस ने एक कुल्हाड़ी समेत अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक टीम भी मामले की जांच में जुटी है।
सबसे मार्मिक पहलू यह रहा कि घटना के समय दंपति के दो मासूम बच्चे घर के दूसरे कमरे में बंद मिले। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और परिजनों के सुपुर्द किया। अधिकारियों का मानना है कि बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान जांच में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अशोक देवांगन सब्जी बेचने का काम करते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से काम पर नहीं जा रहे थे। पुलिस आर्थिक तंगी, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : 25 लाख की चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश, मालिक का ड्राइवर ही निकला गुनहगार, लग्जरी लाइफ के लिए रची थी साजिश
- 2. Vikram 1 Mission: स्पेस में भारत रचने जा रहा नया इतिहास, इस दिन लॉन्च होगा पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट
- 3. CG News : करंट की चपेट में आने से मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, खेत की घेराबंदी के दौरान हुआ हादसा
- 4. Raipur City News : सोलर पैनल लगाते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो टेक्निशियन की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

