Create your Account
CG News : नदी में डूबने से बालक की मौत, दो दोस्तों के साथ गया था नहाने
CG News : बलरामपुर। जिले के विजयनगर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान विनोद यादव उर्फ डिंपल 12 वर्ष के रूप में हुई है। वह स्थानीय अतिथि शिक्षक शिवलाल यादव का पुत्र था।
जानकारी के अनुसार, विनोद शनिवार दोपहर अपने दो दोस्तों के साथ घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित बाकी नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ मौजूद एक दोस्त ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन हाथ छूट जाने के कारण विनोद गहरे पानी में समा गया।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीण पवन यादव ने करीब 12 फीट गहरे पानी में उतरकर लगातार तलाश की और लगभग आधे घंटे बाद बालक का शव नदी से बाहर निकाला।
सूचना मिलने पर विजयनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : YouTube बना नकली नोटों की 'पाठशाला', कृषि सेवा केंद्र से चल रहा था जाली करेंसी का कारोबार, 2 गिरफ्तार
- 2. Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले : 1100 लोगों को सोमनाथ यात्रा कराएगी सरकार, बीरपुर एयरपोर्ट के लिए 29 करोड़ की मंजूरी
- 3. Toxic Teaser Out : एक्शन और सस्पेंस से भरपूर ‘लेडीज एंड लेडीज’ का टीजर, नयनतारा-कियारा का खतरनाक लुक वायरल
- 4. JPSC: झारखंड लोक सेवा आयोग प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट जारी, 2203 उम्मीदवार हुए सफल, इस दिन से मुख्य परीक्षा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

