Create your Account
Assam: एनडीए विधायक दल का नेता चुने गए हिमंत बिस्व सरमा, इस दिन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
Assam: गुवाहाटी: असम में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने एक बार फिर सत्ता पर मजबूत वापसी की है। भाजपा नेता डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को रविवार को एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके साथ ही उनका लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। सरमा 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
गुवाहाटी में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में हिमंत बिस्व सरमा के नाम का प्रस्ताव आठ विधायकों ने रखा। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे। भाजपा के सहयोगी दल असम गण परिषद (एजीपी) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने भी सरमा के नाम का समर्थन किया। सभी दलों की सहमति के बाद उन्हें सर्वसम्मति से एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया।
नेता चुने जाने के बाद हिमंत बिस्व सरमा ने एनडीए के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान नई सरकार के गठन को लेकर अहम चर्चा भी हुई। असम विधानसभा चुनाव में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। 126 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 82 सीटें जीतीं, जबकि एजीपी और बीपीएफ को 10-10 सीटें मिलीं।
Related Posts
More News:
- 1. Thalapathy Vijay TVK: तमिलनाडु में रिजॉर्ट पॉलिटिक्स, TVK ने अपने 108 विधायकों को होटल में ठहराया, थलपति विजय को समर्थन देने एआईएडीएमके में बगावत!
- 2. CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी राहत, अंधड़-बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, जानें अपने जिलों का हाल
- 3. CG News: जमीन विवाद हुआ तो सीधे कलेक्टर करेंगे फैसला, कमिश्नर कोर्ट का झंझट खत्म, विष्णुदेव सरकार ने बदला सालों पुराना नियम
- 4. Mahakaal Darshan : कालों के काल महाकाल के करें दर्शन, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

