Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Naxalite Surrender : नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 5 लाख की इनामी महिला माओवादी ने छोड़ी बंदूक, मुख्यधारा का थामा हाथ
- Rohit banchhor
- 11 May, 2026
लंबे समय से जंगलों में सक्रिय रही पोडियम लक्ष्मी अब हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौट आई है।
Naxalite Surrender : जगदलपुर। छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर सक्रिय नक्सली नेटवर्क को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब 5 लाख रुपए की इनामी महिला माओवादी ने आत्मसमर्पण कर दिया। लंबे समय से जंगलों में सक्रिय रही पोडियम लक्ष्मी अब हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौट आई है।
बताया जा रहा है कि बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र की रहने वाली पोडियम लक्ष्मी नक्सल संगठन की सक्रिय सदस्य थी और DKSZC के तहत PLGA बटालियन में काम कर रही थी। वह छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश बॉर्डर इलाके में लंबे समय से गतिविधियों में शामिल थी।
सूत्रों के मुताबिक, नक्सली संगठन बिखर चुके कैडर को फिर से संगठित करने की कोशिश में जुटा था, लेकिन लगातार हो रहे आत्मसमर्पण और सुरक्षा बलों के दबाव से यह रणनीति कमजोर पड़ती दिख रही है। लक्ष्मी का सरेंडर इसी कड़ी में संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, सरकार की पुनर्वास नीति और बेहतर भविष्य की उम्मीद ने लक्ष्मी को हथियार छोड़ने के लिए प्रेरित किया। उसने आंध्र प्रदेश के एटका पुलिस कैंप पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज मीणा के सामने आत्मसमर्पण किया। प्रशासन ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास, रोजगार, आर्थिक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा, ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: छत्तीसगढ़ के लिए 3,354 करोड़ रुपए मंजूर, 1 जुलाई से लागू होगी 'वीबी जीरामजी'
- 2. Bharatmala Compensation Scam: धमतरी में ठेकेदार दीपेश गांधी के घर EOW की दबिश
- 3. FSSAI में कई पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
- 4. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

