Create your Account
CG News : छत्तीसगढ़ में ACB का डबल अटैक, कलेक्ट्रेट बाबू और ASI रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 10 May, 2026
बिलासपुर कलेक्ट्रेट के बाबू और सक्ती जिले के एक ASI की गिरफ्तारी के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।
CG News : बिलासपुर/सक्ती। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। बिलासपुर कलेक्ट्रेट के बाबू और सक्ती जिले के एक ASI की गिरफ्तारी के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।
बिलासपुर में ACB की टीम ने कलेक्ट्रेट स्थित ADM कार्यालय में दबिश देकर सहायक ग्रेड-3 विजय पांडेय को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ लिया। आरोपी ने होटल संचालक से खाद्य सुरक्षा अधिनियम के मामले में कम जुर्माना कराने का डर दिखाकर कुल 20 हजार रुपए मांगे थे। शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB ने जाल बिछाया और रकम लेते ही बाबू को धर दबोचा। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले ही 5 हजार रुपए ले चुका था।
वहीं दूसरी कार्रवाई सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां ACB ने ASI एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस अफसर ने मारपीट के मामले में कार्रवाई हल्की करने के बदले 40 हजार रुपए की डिमांड की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने ढाबे में ट्रैप लगाया और दूसरी किश्त लेते ही ASI को रंगे हाथ पकड़ लिया।
दोनों मामलों में रिश्वत की रकम जब्त कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ACB अधिकारियों ने साफ कहा है कि रिश्वतखोरी करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : बोरी फैक्ट्री हादसा, 25 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा लापरवाही पर उठे सवाल
- 2. PM Narendra Modi: भरे मंच पर पीएम मोदी ने किसके पैर छुए, कौन हैं वो बुजुर्ग, देखें वीडियो
- 3. Raipur City News : सिटी बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकल टीम
- 4. Atif Aslam Concert : सेल्फी लेने आई फैन, तो स्टेज छोड़कर भागे आतिफ असलम; वीडियो वायरल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

