Create your Account
Himachal Road Accident: गुजरात के पर्यटकों लेकर जा रही ट्रैवलर 150 फीट गहरी खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत, कई घायल
- Pradeep Sharma
- 11 May, 2026
चंबा। Himachal Road Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। काकिरा में एक पर्यटकों से भरी ट्रैवलर 150 से 300 फीट गहरी में खाई में गिर गयी।
चंबा। Himachal Road Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। चंबा जिले में स्थित भटियात के काकिरा में एक टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। काकिरा में एक पर्यटकों से भरी ट्रैवलर 150 से 300 फीट गहरी में खाई में गिर गयी। घटना इतनी भीषण थी कि, इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
Himachal Road Accident: मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 3 बजे पर्यटकों से भरी एक इनोवा क्रिस्टा ट्रैवलर का नियंत्रण बिगड़ा और गाड़ी 150 से 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। ट्रैवलर में कुल 10 लोग मौजूद थे, जिनमें से 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अन्य 4 लोगों के सिर पर गंभीर चोट लगने से हालत नाजुक बताई जा रही है।
Himachal Road Accident: गुजरात के थे सभी पर्यटक
घायलों को तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही, पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर भेजी गई। SP विजय सकलानी ने इस घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक गुजरात के पर्यटक थे। गुजरात के सभी पर्यटक मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे। फिलहाल, पुलिस गुजरात के इन पर्यटकों की शिनाख्त कर रही है, ताकि हादसे में शामिल लोगों के परिवार से संपर्क साधा जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. Ben Stokes: नाइटक्लब की घटना के बाद कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन टीम से बाहर, जो रूट के हाथों में इंग्लैंड की कमान, ECB कर रहा जांच
- 2. IND vs AFG 1st ODI: बारिश से प्रभावित रोमांचक मुकाबले में भारत की धमाकेदार जीत, अफगानिस्तान को पहले वनडे में 7 विकेट से रौंदा
- 3. GTA 6: इस दिन रिलीज होगी GTA 6, लॉन्च के बाद भी मिलेंगे अपडेट, सीईओ जेलनिक का ऐलान
- 4. Rajya Sabha Polls: आंध्र में राज्यसभा चुनाव की तैयारी तेज, टीडीपी ने इन नेताओं पर जताया भरोसा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

