Bharat Kanth Road Accident Death: कंटेनर ट्रक से टकराई कार,सड़क हादसे में तेलुगु अभिनेता भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक की मौत
- Pradeep Sharma
- 11 May, 2026
Bharat Kanth Road Accident Death: हैदराबाद। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के उभरते अभिनेता भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई।
Bharat Kanth Road Accident Death: हैदराबाद। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के उभरते अभिनेता भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना हैदराबाद आउटर रिंग रोड पर आदिबतला पुलिस थाना क्षेत्र में एग्जिट नंबर-12 के पास हुई। हादसे के बाद तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
Bharat Kanth Road Accident Death: जानकारी के अनुसार भरत कांत और जी साई त्रिलोक नेल्लोर से हैदराबाद लौट रहे थे। शनिवार रात दोनों कार से हैदराबाद के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान उनकी कार आउटर रिंग रोड पर एक कंटेनर ट्रक से जा टकराई। पुलिस के मुताबिक हादसे के समय कार भरत कांत चला रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
Bharat Kanth Road Accident Death: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बता दें कि, भरत कांत तेलुगु सिनेमा में तेजी से अपनी पहचान बना रहे थे, जबकि जी साई त्रिलोक बतौर सिनेमैटोग्राफर कई फिल्मों से जुड़े हुए थे। दोनों करीब दस वर्ष पहले फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए हैदराबाद आए थे।

