Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Vinesh Phogat: विनेश फोगाट ने कारण बताओ नोटिस का दिया जवाब, टूर्नामेंट में खेलने गोंडा पहुंचीं
Vinesh Phogat: नई दिल्ली: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) सोमवार को गोंडा पहुंचीं, जहां वह नेशनल ओपन रेसलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए गई हैं। इससे पहले उन्होंने अयोध्या पहुंचकर रामलला और हनुमान जी के दर्शन किए। विनेश ने कहा कि वह भगवान का आशीर्वाद लेकर प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनकी मेहनत रंग लाएगी।
दरअसल, भारतीय कुश्ती महासंघ (Wrestling Federation of India) ने हाल ही में विनेश फोगाट को डोपिंग रोधी और अनुशासनात्मक नियमों के उल्लंघन के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। महासंघ का कहना है कि संन्यास के बाद वापसी करने वाले खिलाड़ियों के लिए छह महीने का अनिवार्य नोटिस नियम लागू होता है, जिसे विनेश ने पूरा नहीं किया है। इसी वजह से उन्हें 26 जून 2026 तक घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
हालांकि विनेश फोगाट ने दावा किया कि उन्होंने पहले ही यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग को अपनी वापसी की जानकारी दे दी थी, इसलिए यह नियम उन पर लागू नहीं होता। उन्होंने कहा कि उन्हें देश के लिए फिर से मेडल जीतने का एक मौका मिलना चाहिए। गोंडा में प्रतियोगिता का आयोजन भाजपा के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) से जुड़े संस्थान में हो रहा है। इस पर विनेश ने कहा कि वहां जाना उनके लिए मानसिक दबाव जैसा है, लेकिन खिलाड़ी होने के नाते उन्हें हर परिस्थिति का सामना करना पड़ता है।
Related Posts
More News:
- 1. FSSAI Action Notice : खाने में कीड़े मिलने की शिकायतों पर FSSAI का बड़ा एक्शन, नेस्ले, फ्लिपकार्ट और KFC को भेजा नोटिस
- 2. MP: शहडोल की बंगवार कोयला खदान में बड़ा हादसा, छत धंसने से दो मजदूरों की मौत
- 3. Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर दान मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी, एफआईआर और सीबीआई करे जांच
- 4. UP Accident : बाइक सवार दंपति खड़ी बस में जा घुसे, दोनों की हुई मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

