Create your Account
CG News : कपड़ों की फेरी, अंदर ‘नशे का खेल’, रायपुर रेंज पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करी का नया हाईटेक जुगाड़
- Rohit banchhor
- 11 May, 2026
रायपुर रेंज पुलिस ने इस शातिर नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए करीब 2 करोड़ रुपए की मादक सामग्री और वाहन जब्त किए हैं।
CG News : रायपुर। गांजा तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए अब ऐसा नया तरीका अपनाया, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। बाहर से ये लोग कपड़ों के फेरीवाले नजर आते थे, लेकिन बाइक के पीछे बने गुप्त कम्पार्टमेंट में करोड़ों रुपए का गांजा छिपाकर राज्यों के बीच सप्लाई कर रहे थे। रायपुर रेंज पुलिस ने इस शातिर नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए करीब 2 करोड़ रुपए की मादक सामग्री और वाहन जब्त किए हैं।
फेरीवाले बनकर कर रहे थे नशे की सप्लाई-
महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिले के ओडिशा सीमा से लगे अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर लगातार वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली। तस्कर मोटरसाइकिलों में पीछे लोहे के जालीनुमा कम्पार्टमेंट बनाकर ऊपर कपड़े रखते थे, ताकि वे सड़क किनारे कपड़ा बेचने वाले सामान्य फेरीवाले दिखाई दें। लेकिन पुलिस की नजर से यह चालाकी बच नहीं सकी।
महासमुंद में 247 किलो गांजा बरामद-
महासमुंद जिले की बसना और कोमाखान थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 247 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 247 किलो गांजा, 7 मोटरसाइकिलें, 6 मोबाइल फोन व गांजा छिपाने के लिए इस्तेमाल किए गए लोहे के जाले जब्त किए हैं। कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब 1.28 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
धमतरी में भी खुला तस्करी का राज-
इसी तरह धमतरी जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 131 किलो गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्करों और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा। यहां भी आरोपी खुद को कपड़ा विक्रेता बताकर बाइक में बने गुप्त हिस्से में गांजा ले जा रहे थे। धमतरी पुलिस ने 131 किलो गांजा, 3 मोटरसाइकिलें, 3 मोबाइल फोन व नकदी रकम जब्त की है।
‘नया ट्रेंड’, लेकिन पुलिस भी अलर्ट-
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पहले एम्बुलेंस, केला ट्रक और मूवर्स-पैकर्स की आड़ में तस्करी की जा रही थी, लेकिन अब फेरीवालों के रूप में यह नया नेटवर्क सामने आया है। जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि यह संगठित गिरोह अलग-अलग राज्यों में इसी तरीके से गांजा सप्लाई कर रहा था। रायपुर रेंज पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्रों में चेकिंग और सख्त की जाएगी, ताकि नशे के इस नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण जनहित में उठाया गया कदम: हाई कोर्ट , शिक्षकों की सभी 24 याचिकाएं खारिज
- 2. Eknath Shinde: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; सभी कार्यक्रम रद्द
- 3. MARCOS: भारत आ रहे जहाज पर डकैती की कोशिश नाकाम, भारतीय नौसेना ने बचाई क्रू मेंबर्स की जान
- 4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान, जानें रायपुर के मौसम का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

